आयोजन... सेन जयंती पर किया गोसेवक का सम्मान
पठारी| भक्त शिरोमणि श्रीसंत सेन महाराज की 718 वीं जयंती का आयोजन मध्यप्रदेश युवा सेन समाज अध्यक्ष बलराम सेन के निवास पर किया गया। आयोजन में समाज के सभी वरिष्ठ एवं युवा उपस्थित थे। शिरोमणि सेनजी महाराज की पूजा अर्चना की गई एवं संतजी के बताए मार्ग पर चलने का युवाओं से आव्हान किया गया। आयोजन में गोसेवक राजेश जैन एवं श्रीपाल जैन का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।श्री जैन द्वारा नगर में कई वर्षों से गोसेवकों की सेवा करने के अलावा उनका उपचार भी कराया जाता है। इस मौके पर सेन समाज के अध्यक्ष बलराम सेन, कोमलप्रसाद सेन, कुन्दन लाल सेन, किशनलाल, शिवनारायण सेन, कमलेश सेन, गनपत सेन, अंकित सेन, संतोष सेन, अखिलेश सेन, नीरज सेन, मुकेश सेन, कैलाश सेन, मोहन सेन, अभिषेक सेन सहित समाजजन मौजूद थे।