पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरि नाम लेने से ही जीवन सफल होता है: महेंद्र

हरि नाम लेने से ही जीवन सफल होता है: महेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पथरिया | ग्राम रजवास किंद्रहो सड़क मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा की बैठकी हुई। कथा के पूर्व पथरिया नगर के श्रीदेव संकट मोचन हनुमान मंदिर से श्रीमद भागवत की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर पहुंची। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान कथावाचक महेंद्र महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का मात्र नाम लेने से ही संपूर्ण जीवन सफल हो जाता है, इसलिए मनुष्य का कर्तव्य है कि कुछ समय निकालकर कथा का श्रवण अवश्य करें।

खबरें और भी हैं...