जिले की प्रावीण्य सूची में तीसरे स्थान पर रहा सरस्वती स्कूल
पथरिया। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल पथरिया का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें 16 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जिले की प्रावीण्य सूची में भैया सचिन पिता सुरेंद्र विश्वकर्मा ने 95.8 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया। इसी सफलता पर डॉ. सुरेंद्र चौरसिया, नंदकिशोर चौरसिया, प्राचार्य अशोक दीक्षित, राजेश पाठक, राजकुमार झारिया, प्रेमसिंह, मनोज तिवारी, नर्मदा पटेल, रामजी सिंह, पवन कुमार प्यासी, नरेंद्र विश्वकर्मा ने शुभकामनाएं दीं।