ग्रामीणों को पीने के पानी की किल्लत नहीं हो : कौशिक
सरगांव| ग्रामीणों को गर्मी में पानी की किल्लत ना हो, यदि हैंडपंप या नल खराब है तो उसे पंचायतों के सरपंच सचिव मूलभूत की राशि से इसे बनवाएं। किसी भी स्थिति में पीने के पानी की किल्लत नहीं हो। यदि बोर कराने की आवश्यकता हो तत्काल बोर कराएं। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जिला स्तरीय सुराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत पेंड्री में कही। उन्होंने कहा कि अब उज्ज्वला योजना का लाभ अन्य लोगों को भी मिलेगा। श्री कौशिक ने कहा कि जिला स्तरीय सुराज अभियान में सबसे अधिक शिकायतें पेंशन की राशि नहीं मिलने की मिली। इस पर उन्होंने पथरिया के सीईओ को हितग्राहियों को पेंशन दिलाने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, जिला मंत्री नरेंद्र शर्मा, मनजीत सिंह होरा, मन्नान खान, रेखचंद साहू, शबाना जमीन, नंदनी साहू, सरपंच पंकज वर्मा, रिजवान हक आदि मौजूद थे।