सरगांव | 2011 की सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर पात्र हितग्राहियों को हरित क्रांति योजना के तहत अब मोबाइल का वितरण होगा । इसीक्रम में जनपद पंचायत पथरिया के सभागृह में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। हरित क्रांति योजना एसकेवाई के तहत मोबाइल वितरण के कार्यों को पूर्ण करने हेतु रोजगार सहायकों तथा आंतरिक लेखा परीक्षण करारोपण अधिकारियों के साथ ही पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम पंचायतों के सचिवों को टैब सीमा में मोबाइल वितरण के आवश्यक बैठक करने का निर्देश दिया गया। कार्यशाला में नोडल अधिकारी रविंद्र जैन, परियोजना अधिकारी पीके हारित, जनपद पंचायत पथरिया के सीईओ कुमार सिंह, पंचायत निरीक्षक दिनेश सिंह, अयोध्या प्रसाद साहू तथा पंचायतों के सचिव रोजगार सहायक व सरपंच भी उपस्थित थे।