पाटी | नगर में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से शाम 7बजे तक बिजली सप्लाय बंद रही। इससे लोगों को गर्मी व उमस से परेशान होना पड़ा। इधर रमजान माह पर्व के चलते शाम 7बजे बिजली की रोशनी नहीं होने से लोगों ने अंधेरे में रोजा खाला। साथ ही बिजली गुल होने से पानी की सप्लाय भी बंद रही। इससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा।