जगह व कुर्सियों की कमी से कुछ किसान खड़े रहे।
किसानों का सम्मान कर रुपे कार्ड किया वितरण
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने किसानों का सम्मान किया। साथ ही रूपे एटीएम कार्ड भी वितरित किया। मंच पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरास्वामी, ताराचंद राठौड़, प्रकाश र|पारखी, नपाध्यक्ष बसंतीबाई यादव, अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र गाड़वे ने किया।
किसानों को रुपे एटीएम कार्ड वितरित करते अतिथि।
हम बांटने निकले हैं, नवंबर में मांगने आएंगे, वोट दे देना
मंत्री आर्य ने कहा कांग्रेस के जमाने में बिजली नहीं होने से कुछ ही किसान गेहूं बाेते थे आज 24 घंटे बिजली है। पहले जहां 50 किलो गेहूं नहीं निकलता था, आज 50 से 150 क्विंटल तक पका रहे। ये भाजपा की सरकार की देन है। 25 साल तक बिजली की तकलीफ नहीं होगी। 15 साल पहले तक कांग्रेस के राज में विधानसभा क्षेत्र में एक तालाब नहीं बना। कांग्रेसियों ने विधानसभा व सेंधवा में कुर्सी पर बैठने का काम किया। सेंधवा मे पानी पीने को नहीं मिलता था। रलावती तालाब बनाकर समस्या दूर की। कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में विकास खोजाे यात्रा निकाल रहे हैं। यहां भी निकालेंगे मैं कहता हूं, रलावती तालाब, बैराज में डूबकर देखो विकास है कि नहीं। ये भाजपा है शिवराजसिंह चौहान अंतरसिंह आर्य है मंच पर कहा तो काम करके दिखाते हैं। सिर्फ कच्ची कुटीर बनाने से लोग नहीं जुड़ते। पहले जमाने में आधा पैसा नेता खा जाते थे। आज खाते में डलता है। ये भाजपा है। पैदा से लेकर मरने तक की योजनाएं है और कहते हैं क्या दिया। अब क्या दगड़ा (पत्थर) दें। किसी के कहने से कई फर्क नहीं पड़ता जनता आशीर्वाद देगी। हम बांटने निकले हैं नवंबर में सामान, पैसा बांट रहे। नवंबर में मांगने आएंगे। वोट दे देना। शिवराज और भाजपा को जीता देना।
महिला ने दो बार की मंच पर जाने की कोशिश
जिस समय जिला प्रभारी मंत्री का संबोधन चल रहा था तब सोलवन निवासी महिला पार्वती सोलंकी ने दो बार मंच पर जाने का प्रयास किया वो समस्या बताना चाह रही थी। हालांकि दोनों बार पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य ने उसे नीचे उतरने का कहा। इसके बाद मां के कहने पर वो मंत्री से बिना मिले ही चली गई। भास्कर द्वारा पूछने पर उसने कहा गांव में पानी, बिजली की समस्या है। राशन नहीं मिल रहा। ये बताने आई थी। मंत्री ने समस्या नहीं सुनी और वहां से भगा दिया।