डॉग स्क्वॉड ने दो किमी क्षेत्र में की सर्चिंग, नहीं मिला सुराग
सेंधवा | अज्ञात बदमाशों ने शहर की अभिनव कॉलोनी में शुक्रवार दिन दहाड़े दो सूने मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों घरों से सिर्फ नकदी चोरी हुई। आभूषणों को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। शनिवार शहर थाना प्रभारी डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम के साथ दोनों घरों का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे घर के साथ अभिनव कॉलोनी के दो किमी क्षेत्र में सर्चिंग की लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिला। शहर थाना प्रभारी जेसी पाटीदार ने बताया अभिनव कॉलोनी के सतीश पिता वेडू और सिविल अस्पताल की नर्स स्वाति तुरकर के घरों में शुक्रवार दिन में चोरी हुई। घटना के समय दोनों घरों पर ताले लगे थे। चोरों ने ताला तोड़ घरों से नकदी चुराई। सतीश वेडू के घर से 2.40 लाख रु और स्वाति के घर से 5500 रु चोरी हुए। घरों की तब तलाशी ली गई तो अलमारियों में से नकदी रुपए गए। आभूषण पड़े हुए थे। एफएसएल टीम ने दोनों स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए है। रहवासियों लोगों ने बताया शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति घरों के आसपास घूमते देखा था। शहर थाने में सतीश ने चोरी का केस दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात बदमाशों का पता लगा रही है।