पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रो कबड्‌डी : दोबारा मैच कराने पर विवाद के बाद इंदौर की टीम ने किया बहिष्कार, िदल्ली िवजेता

प्रो-कबड्‌डी : दोबारा मैच कराने पर विवाद के बाद इंदौर की टीम ने किया बहिष्कार, िदल्ली िवजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली की पुरुष सीआरपीएफ टीम को ट्राफी देते अतिथि।

सेमीफाइनल में इंदौर से जीती दिल्ली की टीम

भास्कर संवाददाता | बड़वानी

मिडिल स्कूल मैदान पर शनिवार रात को प्रो-कबड्‌डी स्पर्धा का समापन फाइनल मैच से हुआ। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मैच के नतीजों के बाद विवाद की स्थिति बनी। जानकारी के मुताबिक दो घंटे विवाद में दोबारा मैच कराने के निर्णय पर इंदौर की टीम ने मैच का बहिष्कार कर दिया। इंदौर और दिल्ली की टीम के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें इंदौर की टीम ने जीत हासिल की थी लेकिन दिल्ली को विजेता घोषित करने पर फेडरेशन व समिति सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति बनी। उधर, फाइनल मुकाबले में महिला और पुरुष वर्ग में सीआरपीएफ दिल्ली की टीम ने कब्जा जमाया।

मिडिल स्कूल मैदान पर चार दिनी कबड्‌डी स्पर्धा का आयोजन मृत्युंजय क्लब ने किया। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक मैच का आनंद ले रहे थे। क्लब अध्यक्ष सोहन पाटीदार ने बताया दो घंटे तक हंगामा चला। विवाद के बाद दोबारा मैच कराने का निर्णय लिया। इस पर इंदौर की टीम ने मैच का बहिष्कार कर दिया। जबकि स्पर्धा में दिल्ली की टीम जीत रही थी। इंदौर की टीम के बहिष्कार करने के बाद दिल्ली की टीम को विजेता घोषित किया गया। स्पर्धा का फाइनल मैच महिला वर्ग में सीआरपीएफ दिल्ली व आरके स्पोर्ट्स दिल्ली के बीच हुआ। इसी तरह पुरुष वर्ग में सीआरपीएफ दिल्ली और नरवाल क्लब हरियाणा के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। दोनों वर्गों में सीआरपीएफ दिल्ली ने जीत हासिल की। विजेता टीमों विधायक रमेश पटेल, नपाध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, एचपीएस भाटिया ने पुरस्कृत किया। महिला वर्ग विजेता टीम को गुंदीवाला सोनी ट्रॉफी व पुरुष वर्ग विजेता टीम को जैमन ट्रॉफी भेंट की गई। इस दौरान दलजीतसिंह बंटी, राधू राठौड़, मधु शर्मा, जीतू सोनी, केपी जैमन सहित क्लब सदस्य व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

दिल्ली की महिला सीआरपीएफ टीम को ट्राफी देते अतिथि।

खबरें और भी हैं...