हनुमान मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन
हनुमान मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन
बड़वानी | धर्म रक्षा समिति के माध्यम से पाटी ब्लॉक के ग्राम सेमली डावरिया व डूडवानी फलिया मे हनुमान जी के मंदिर का निर्माण होना है। इसको लेकर शनिवार को ग्राम के लोगों ने भूमिपूजन किया कर निर्माण कार्य शुरू किया। धर्म रक्षा समिति के अनारसिंह व सह संयोजक दयाराम ने बताया कि अक्षय तृतीया पर भगवान हनुमान की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। बता दे की 11 फरवरी को बड़वानी मे हुए हिंदू समरसता सम्मेलन के दौरान जिले के हर गांव में भगवान हनुमान जी के चित्र की स्थापना की स्थापना की गई थी।