पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार साल में पक्के हो जाएंगे सभी कच्चे मकान, हरसाल 25 25 फीसदी बनाएंगे : सीएम

चार साल में पक्के हो जाएंगे सभी कच्चे मकान, हरसाल 25-25 फीसदी बनाएंगे : सीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार साल में पक्के हो जाएंगे सभी कच्चे मकान, हरसाल 25-25 फीसदी बनाएंगे : सीएम

भीकनगांव (खरगोन) |
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मंगलवार को भीकनगांव में असंगठित श्रमिक सम्मेलन में कहा प्रदेश में किसी भी गरीब को जमीन के टुकड़े के बगैर नहीं रहने दिया जाएगा। पुराने कब्जे वालों को भी वनाधिकार पट्टा दिया जाएगा। प्रत्येक पट्टे पर मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री अंत्योदय योजना में मकान बनाकर दिए जाएंगे। 4 साल के भीतर सभी कच्चे मकानों को पक्के मकान बनाने का अवसर मिलेगा। हरसाल 25-25 प्रतिशत बनाए जाएंगे। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह, राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, बड़वाह विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अफसर थे। शेष|पेज 7 पर

खबरें और भी हैं...