पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा मंडल जुलवानिया की कामकाजी बैठक हुई

भाजपा मंडल जुलवानिया की कामकाजी बैठक हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलवानिया | भाजपा मंडल जुलवानिया की कार्य समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान संभागीय पदाधिकारी, मंडल प्रभारी लोकेंद्र सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में 21 बूथ प्रभारियों के समक्ष आगामी चुनाव कार्यक्रम दिशा निर्देश व समस्त कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर संगठन तक पहुंचाने की बात कही। सभी बूथ प्रभारियों को प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ता जोड़ने व आमजन से संपर्क कर शिवराज सरकार के विकास कार्यों से परिचित करवाने के निर्देश दिए गए है। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री अजय यादव, जिला मंत्री अशोक पाटीदार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष टीकम परिहार, मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत साहू, मंडल उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, मंडल महामंत्री दरबार डावर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेखर परमार, पि वर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य शोभाराम पटेल, अल्पसंख्यक जिला कार्यालय मंत्री दानिश खान, सुभाष रोकड़े, मंडल मंत्री त्रिलोक जायसवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...