पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लहसुन व्यापारी का अपहरण करने वाले बाकी चार आरोपी गिरफ्तार

लहसुन व्यापारी का अपहरण करने वाले बाकी चार आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | हफ्तेभर पहले 40 हजार रुपए की उधारी के चक्कर में लहसुन व्यापारी का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। मुख्य आरोपी पहले गिरफ्तार हो गया। बाकी चार बचे थे, जिन्हें पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आईए थाना प्रभारी डी.के. जोशी ने बताया 11 अप्रैल की रात नर्सिंग होम के पीछे स्थित कॉलोनी में से लहसुन व्यापारी महेश गिरी गोस्वामी निवासी एलची को पांच बदमाश अपहरण कर नांदलेटा ले गए थे। वहां व्यापारी को बंधक बनाकर मारपीट की। आरोपी लोकेंद्रसिंह सिसौदिया, दीपक पिता हीरालाल, धर्मेंद्रसिंह पिता मनोहरसिंह, विशाल पिता अंबाराम पाटीदार, अंकित उर्फ धर्मपालसिंह पिता रूपसिंह राजपूत सभी निवासी ग्राम नांदलेटा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने व्यापारी को नांदलेटा से छुड़ा लिया और मुख्य आरोपी लोकेंद्रसिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा हुआ कि लोकेंद्रसिंह ने 40 हजार रुपए व्यापारी महेश को उधार दिए थे।

खबरें और भी हैं...