एसबीएन पीजी कॉलेज में कॅरियर सेल युवाओं को दिलाएगा रोजगार
एसबीएन पीजी कॉलेल में संचालित कॅरियर के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता ने बताया युवाओं को वेकमेट इंडिया लिमिटेड में प्लेसमेंट दिया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को कॉलेज में सुबह 10 बजे से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
कॅरियर सेल के कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया और सोनिका पाटीदार ने बताया कि 18 से 25 साल तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। रसायन विज्ञान में एमएससी, बीएससी (एक विषय रसायन विज्ञान होना अनिवार्य है), बीकॉम. कम्प्यूटर विज्ञान, बीएससी. कम्प्यूटर विज्ञान में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। साथ ही आवेदक को यह भी ध्यान रखना होगा की वह 2016-17 या 2017-18 में से किसी बेच मेें अपनी शिक्षा पूरी की हो। चयनित उम्मीदवार की केमिस्ट, डाटा इंट्री ऑपरेटर और सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति होगी। कार्य क्षेत्र क्वालिटी कंट्रोल, प्रोडक्शन और कमर्शियल डिपार्टमेंट होंगे। चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी।