पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा, गाए भजन

सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा, गाए भजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व ब्राह्मण समाज की वरला एवं बलवाड़ी इकाई ने बलवाड़ी में भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास मनाई। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर भगवान परशुराम के भजनों पर समाज जन थिरकते हुए चल रहे थे। सुसज्जित वाहन पर भगवान परशुराम का चित्र रखा था।

मुख्य मार्गों से होती हुई शोभायात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में समाप्त हुई। महाआरती के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ। पं. किशन लाल शर्मा एवं तुलसीराम शुक्ला ने पूजन व आरती कराई। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, हरिशंकर पारीक लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति अध्यक्ष राधे श्याम जोशी, अरुण जोशी, धन्नालाल जोशी, राजेंद्र शर्मा, डॉ. महेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र शर्मा, महादेव सोहनी, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी, विश्वास लड्ढा, सुरेश चंद्र लड्ढा, जगदीश व्यास, दिगंबर पुरोहित, दुर्गेश अजमेरा, दीपक वैष्णव, नवनीत उपाध्याय, श्याम उपाध्याय, पिंटू श्रीवास्तव मौजूद रहे।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भारतीय संगठन ने रामदेव बाबा चौक पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शरबत पिलाया गया। संगठन के राकेश रावत, सुनील पवार,रूपेश पाटील, गोपाल राठौड़, कन्हैया शर्मा, संतोष जोशी, प्रदीप पाटील, विशाल लाठी, संदीप जाधव, धना जाधव,अरुण पवार, गज्या चौहान, भरत चौहान, रामेश्वर चौहान, गणेश पवार, राधे पंवार, जोगी जाधव, कैलाश टेलर, नटराज जाधव एवं संगठन के सदस्य मौजूद थे।

सेंधवा | नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने मल्हारबाग में त्रिलोक बड़ोले के घर पर भगवान परशुराम की पूजा की। आरती के बाद नर्मदाअष्ठक का पाठ किया। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।

श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज ने नंद कॉलोनी गली नंबर दो में विनोद व्यास के घर कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान परशुराम के चित्र का पूजन कर उनके बारे में जानकारी दी गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाजजन।

खबरें और भी हैं...