पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 90 छात्राओं को वितरित की साइकिल

90 छात्राओं को वितरित की साइकिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंजड़ | मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को नगर की कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में पात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गई। प्राचार्य नलिनी सेंगर ने बताया कि शासन के माध्यम से नगर से दो किमी दूरी से पढ़ने आने वाली छात्राओं को यह साइकिलें दी जा रही हैं। योजना के तहत स्कूल की 90छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। ताकि छात्राओं को स्कूल आने जाने में सुविधा मिल सके। व्यख्याता पीके गुप्ता ने बताया कि कुल 90 साइकिलें छात्राओं को पार्षद मंजुला राकेश पाटीदार व शिक्षा समिति के सोहन पाटीदार के माध्यम से वितरित की गई हैं। इस अवसर के लोनारिया, श्रीराम सोलंकी, कमल मुकाती, दीपेश चौहान, नरेंद्र सोलंकी, चंद्रशेखर पांडे, पीटीआई राकेश पाटीदार, मनोज सेन सहित छात्राएं मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...