डबलचौकी| भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस लें, उन्हीं की बदौलत हम प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाएंगे। उक्त बात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह ने अपने स्वागत समारोह में कही। इस अवसर पर डबलचौकी चौराहे पर गर्मजोशी के साथ ढोल-ढमाके व आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प जिला संयोजक सुनील पुरोहित, रमेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरजसिंह, दरबार मंडल अध्यक्ष कमल नागर, जगदीश राजरवाल, अभय जोनवाल, महावीर जैन कल्याणसिंह मीणा, धनसिंह पटेल, संतोष पाटीदार, महेश उपाध्याय, किशोर यादव आदि ने स्वागत किया। मंत्री दीपक जोशी के कट्टर समर्थक सुनील पुरोहित ने डबलचौकी से लेकर राघौगढ़ तक स्वागत की कमान संभाल रखी थी।