पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेजला मार्ग पर बने पुलिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेजला मार्ग पर बने पुलिया

खामखेड़ा |
विधायक सचिन यादव ने शुक्रवार को 20 रुपए से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। साथ ही 5 लाख रुपए से बने घुमक्कड़ जाति सामुदायिक भवन व 14वां वित्त आयोग में बने सीसी रोड का लोकार्पण किया। यहां ग्रामीणों ने श्रमिक पंजीयन, खेड़ा पर कीचड़ व सोडलपुर की पेयजल समस्या बताई। ग्रामीणों ने कहा सेजला मार्ग पर पुलिया का निर्माण होना चाहिए। विधायक ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जपं अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदरसिंह राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेरू यादव, सरपंच रंजनाबाई रांडवा, सुभाष रांडवा, संतोष बाबी, सचिव सुनील नायक, दीपक गुर्जर आदि मौजूद थे।

शत प्रतिशत रहा परिणाम

खरगोन |
विनय बाल मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं के छात्र प्रफुल्ल पाटीदार ने जीव विज्ञान संकाय में 90, अनिल चौहान ने 86, वंशिका आचार्य ने 82 प्रतिशत और कक्षा 10वीं में छात्रा पल्लवी पाटीदार ने 87, पायल जांगिड़ ने 87 व शिवानी यादव ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किए।

खबरें और भी हैं...