पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए दिए निर्देश

बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंजड़। नगर के पुलिस थाना परिसर में गुरुवार देर शाम को डीएसपी एसआर पाटीदार व थाना टीआई कमलसिंह पंवार की ने रमजान पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की। इसमें रमजान माह मिल जुल कर व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। रमजान माह में प्रतिदिन होने वाली शाम की रोजा खोलने वाली नमाज के समय नगर में स्थित सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाने के निर्देश डीएसपी पाटीदार ने दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उपनिरीक्षक आरआर चौहान, एसआई श्याम यादव, कैलाश चौहान, सुमित मीणा सहित हिंदू व मुस्लिम समाज के कई लोग मौजूद थे।

शांति समिति की बैठक में चर्चा करते पुलिस अधिकारी।

खबरें और भी हैं...