पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छत के रास्ते से घर में घुसे बदमाशों ने 47 हजार नकदी व ढाई लाख के गहने चुराए

छत के रास्ते से घर में घुसे बदमाशों ने 47 हजार नकदी व ढाई लाख के गहने चुराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी के बाद मौका मुआयना करती पुलिस टीम।

मोहल्ले में 20 दिन में चोरी की तीसरी वारदात

उल्लेखनीय हैं बड़वानी रोड स्थित मोहल्ले में पिछले बीस दिन में चोरी की तीसरी वारदात है। पहली घटना दक्ष तौल काटा में घटी थी। जहां से अज्ञात चोरों ने लगभग 7500 रुपए नगदी पर हाथ साफ किया था। वही समीपस्थ किराना दुकान से भी लगभग 15 हजार का सामान ले जाने में सफल रहे थे।

ये गहने हुए चोरी

टीआई कमलसिंह पंवार ने बताया हरिकिशन कुशवाह द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात चोरों ने 45 हजार रुपए नगदी के अलावा 35 ग्राम सोने का हार, 16 ग्राम सोने की दो चेन, एक जोड़ सोने की झुमकी, आठ नग सोने के मोती, सोने के दो मंगलसूत्र व चांदी के चार जोड़ पायजेब सहित लगभग 2 लाख 47 हजार रुपए की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जल्द करेंगे मामले का खुलासा

घटना की पतारसी की जा रही हैं चोरी की वारदात को वैज्ञानिक तरीके से सुलझाया जाएगा। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। एडिशनल एसपी, ओंकारसिंह कलेश, बड़वानी।

खबरें और भी हैं...