- Hindi News
- National
- पे स्केल वृद्धि की मांग को लेकर पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों के रिकार्ड सौंपे
पे-स्केल वृद्धि की मांग को लेकर पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों के रिकार्ड सौंपे
पे-स्केल वृद्धि की मांग को लेकर पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों के रिकार्ड सौंपे
बड़वाह | पे-स्केल में वृद्धि सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटवारियों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय में अपने बस्ते जमा करवाए। मप्र पटवारी संघ तहसील शाखा बड़वाह के अध्यक्ष संजय पाटीदार ने बताया लंबे समय से प्रदेश के पटवारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर समय-समय पर शासन का ध्यान आकर्षित किया जाता रहा है लेकिन शासन द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। इन्हीं मांगों में पे-स्केल वृद्धि 2800 किया जाना प्रमुख है। जिसे लेकर तहसील के 19 पटवारियों ने अपने अतिरिक्त हलकों का रिकार्ड तहसील कार्यालय बड़वाह में प्रवीण श्रीमाली को सौंप दिए है। शेष रहे 2 पटवारी भी शनिवार को रिकार्ड सौंपेंगे। यदि मांग नहीं मानी गई तो 1 जून से आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी।