पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीओपी ने बैठक में कहा हटाएंगे अतिक्रमण, अपराध पर कसेंगे शिकंजा

एसडीओपी ने बैठक में कहा- हटाएंगे अतिक्रमण, अपराध पर कसेंगे शिकंजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप लोग राजनीति से परे होकर निष्पक्ष सहयोग करें हम सड़क से अतिक्रमण हटाएंगे। यातायात व्यवस्था सुधारेंगे। अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसेंगे।

एसडीओपी सेंधवा राकेश व्यास ने गुरुवार शाम ओझर पुलिस चौकी परिसर में रमजान माह को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने अध्यात्म जुड़े कई पहलुओं पर अपने विचार नागरिकों से साझा किए। सदस्यों ने गांव में आए दिन लगने वाले जाम और अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराते हुए कहा भवन निर्माण करने वाले सड़क पर गिट्टी रेत का ढेर लगा देते हैं। दुकानदार सड़क पर अपना सामान जमाते हैं। चौपाटी का माहौल अराजकता पूर्ण है। दुकानदारों ने सड़क घेर रखी है। पिछली सड़क पर आनाजाना मुश्किल हो गया है। जो पुलिस और ग्राम पंचायत की अकर्मण्यता की जीती जागती मिसाल है, जिस पर नागलवाड़ी थाना प्रभारी एएस सिंधिया ने कहा हम एक बार सभी को नोटिस देकर समझाएंगे अन्यथा सामान वाहन आदि जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर चौकी एसआई प्रभारी रमेश कोली, बीएल सोनी सरपंच संतोष किराड़े जनपद उपाध्यक्ष विनय सोनी, पंच उपसरपंच सहित दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।

बैठक में मौजूद एसडीअोपी, नागलवाड़ी टीआई और समिति सदस्य।

खबरें और भी हैं...