पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज किसानों का करेंगे सम्मान

आज किसानों का करेंगे सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंधवा | जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पुराना बस स्टैंड स्थित शाखा के सामने शनिवार को आपकी बैंक आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों का सम्मान एवं रुपए एटीएम कार्ड वितरित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी एवं जिला प्रभारी मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, सांसद सुभाष पटेल एवं विशेष अतिथि नपाध्यक्ष बसंतीबाई यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम खंडेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरास्वामी आदि होंगे। अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष रंतीज डंडीर करेंगे। प्रबंधक संचालक एमके बार्चे, उपाध्यक्ष हीरालाल जाधव, बलिराम पटेल, चतरसिंह सोलंकी, संजय शर्मा ने अधिक संख्या में किसानों से शामिल होने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...