पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक नर्मदा ब्रिज से नीचे गिरा

गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक नर्मदा ब्रिज से नीचे गिरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया |पिपरिया-बरेली रोड पर ग्राम सिवनी स्थित नर्मदा ब्रिज पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। ब्रिज शुरू होते ही ट्रक अनियंत्रित हुआ और नीचे गिर गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। ज्यादा ऊंचाई आने से पहले ही ट्रक अनियंत्रत होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक में सरकारी बोरियों में गेहूं भरा है। बरेली तरफ से ट्रक पिपरिया लाया जा रहा था। गेहूं किस उद्देश्य से पिपरिया लाया जा रहा था। इसकी जांच होगी। सांडिया चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार ने बताया ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 1058 में गेहूं भरा था। मंगलवारा थाना टीआई प्रवीणकुमरे बताया इस मामले में ड्राइवर से विस्तृत पूछताछ होगी। इस मामले में एसडीएम को भी सूचित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...