भाकिसं का हुआ तहसील सम्मेलन, कार्यकारिणी गठित
बड़वानी| सोमवार को राजघाट रोड स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में भारतीय किसान संघ का तहसील सम्मेलन हुआ। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण हम्मड़ ने बताया कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाराम पाटीदार की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्य और किसान मौजूद थे।