सेंधवा | मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के तहत 8 मई को शहर में 1482 जोड़ों का विवाह और निकाह हुआ। इसमें नगर पालिका क्षेत्र के 57 जोड़ों का निकाह और 12 जोड़ों का भी विवाह हुआ। इन जोड़ों को चांदी आभूषण मंगलसूत्र, बिछिया, पायजेब का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव ने सोमवार को किया। तीन हितग्राहियों को कर्मकार मंडल विवाह सहायता के तहत 25-25 हजार रुपए दिए गए। इस दौरान उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, सांसद प्रतिनिधि निलेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि विकास आर्य,सीएमओ मधु चौधरी, लेखापाल डीएन पाटीदार, समीर शेख, जाकिर खत्री आदि मौजूद रहे।