पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश के साथ देश से गायब हो रही कांग्रेस

प्रदेश के साथ देश से गायब हो रही कांग्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा में राज्यमंत्री बोले, गांवसन में इसी सत्र से हाईस्कूल खुलेगी

खरगोन | प्रदेश में पिछले 14 वर्षों में हमारी सरकार ने ताकत से काम किए हैं। कांग्रेस प्रदेश से तो गायब हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आने के बाद अब धीरे-धीरे देश से गायब हो रही है। कार्यकर्ताओं की बदौलत देश के 21 राज्यों में कमल खिला है। कर्नाटक में भी भाजपा सशक्त पार्टी बनकर उभरी है। प्रदेश में भी चौथी बार सरकार बनाएंगे। यह बात राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने मंगलवार को गावसन एवं सोनतलाव में विकास यात्रा के दौरान कही। मंत्री घोड़े पर सवार होकर गांवों की गलियों में घूमे। कार्यक्रम स्थल पहुंचे। महिलाओं व बालिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते कहा प्रदेश में भाजपा शासन में जो विकास हुआ वह सब को दिख रहा है। कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। राज्यमंत्री ने गावसन में हाईस्कूल उन्नयन की घोषणा की। यहां 8वीं तक स्कूल चल रही है।

खबरें और भी हैं...