31 तक कचरा वाहन नहीं मिला तो 7 को बिस्टान बंद
31 तक कचरा वाहन नहीं मिला तो 7 को बिस्टान बंद
बिस्टान | दो साल से कचरा वाहन की मांग के बावजूद गांव को यह सुविधा नहीं मिलने से स्वच्छता समिति सदस्यों में आक्रोश बढ़ने लगा है। अब सामाजिक संस्थाओं व स्वच्छता समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इसको लेकर सोमवार को कलेक्टर को लिखित में आवेदन सौंपा है। इसमें समिति संरक्षक दामोदर अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक गांव को कचरा वाहन की सुविधा नहीं दी गई तो 7 जून को शांतिपूर्ण रूप से बिस्टान बंद किया जाएगा। समिति सचिव गजेंद्र भावसार ने बताया गांव में लगातार बढ़ रही गंदगी को दूर करने के लिए कचरा वाहन की मांग विधायक, सांसद, कृषि राज्य मंत्री, प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरगोन, पुलिस अधीक्षक, गोगावां तहसीलदार आदि से कर चुके हैं। कृषि राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं की गई।