पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव से पहले लोअरगोई की नहरों के निर्माण की मांग

चुनाव से पहले लोअरगोई की नहरों के निर्माण की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान संघ सदस्यों ने एनवीडीए मंत्री लालसिंह आर्य को दिया आवेदन

भास्कर संवाददाता | बड़वानी

लोअर गोई परियोजना के तहत डेम व नहरों का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। वहीं भूअर्जन व लाइनिंग कार्य भी अधूरा है। भारतीय किसान संघ के बुधवार को भाेपाल में एनवीडीए मंत्री से मिले। एनवीडीए मंत्री लालसिंह आर्य को आवेदन देकर उन्होंने चुनाव से पहले परियोजना का काम कराने की मांग की है।

संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण हम्मड़ ने बताया इंदिरा सागर व ओंकारेश्वर परियोजना से नहरों में पानी छोड़ने के लिए चर्चा की। इसके अलावा नागलवाड़ी लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का को भी जल्द पूरा कराने के लिए चर्चा की। वहीं मंत्री आर्य ने उन्हें 20 मई से पहले नहरों में पानी छोड़ने का आश्वासन दिया है। वहीं संघ पदाधिकारियों की मांग पर उन्होंने अगले सप्ताह जिले के दौरे पर आने का भरोसा दिया है। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाराम पाटीदार, उपाध्यक्ष नानाजी चौधरी, मंशाराम पंचोले, राजेश साहू, विजय साहू सहित सदस्य मौजूद थे।

और इधर... 20 मई से नहरों में छोड़ेंगे पानी

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश तिवारी ने बताया 20 मई से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। एनवीडीए उपाध्यक्ष रजनीश वैश्य से चर्चा में तिवारी को बताया गया कि इंदिरा सागर व ओंकारेश्वर परियोजना से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। ताकि किसानों को गर्मी सीजन की फसलों की सिंचाई में परेशानी न हो।

एनवीडीए मंत्री लालसिंह आर्य को आवेदन देते भारतीय किसान संघ पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...