व्यापारी संघ की कार्यकारिणी का गठन किया
भास्कर संवाददाता | मंडलेश्वर
पदाधिकारियों की आपसी स्वीकृति व सहमति से व्यापारी संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। पदाधिकारियों ने कहां निश्चित तौर से पद सिर्फ व्यवस्था का ही मापदंड ही नहीं सभी के सहयोग व साथ के बिना इस संघ को संचालित करना आसान नहीं है। सभी चुने हुए व मनोनीत पदाधिकारी हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहेंगे ऐसा आपको पूर्ण विश्वास दिलाते हैं। निर्धारित कार्यकारिणी संरक्षक ओमप्रकाश अग्रवाल, सलाहकार अध्यक्ष कुलवंतसिंह भाटिया, गोपाल अग्रवाल, अनिल पाटीदार, उपाध्यक्ष महेश कुशवाह, जय प्रकाश पाटीदार, समीर जैन, सह सचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार, धर्मेंद्र पटेल, सांस्कृतिक व क्रीडा सचिव बुरहान नजमी, निलेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुर्तजा अली, मुकेश कुशवाह, पंकज आर्य, इरफान गनी, वीरेंद्र पाटीदार, मनीष राठौड़ नियुक्त किए गए।