पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यात्री किराए में 10% बढ़ोतरी से बस संचालक नाराज, आज से हड़ताल पर

यात्री किराए में 10% बढ़ोतरी से बस संचालक नाराज, आज से हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्री किराए में शासन द्वारा 10 फीसदी बढ़ोतरी से बस एसोसिएशन सदस्यों में नाराजगी है। बस संचालकों ने किराया बढ़ाने को लेकर सोमवार से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है लेकिन शनिवार को इंदौर में अफसरों ने एसोसिएशन सदस्यों की बैठक लेकर शासन स्तर पर किराए में 10 प्रतिशत किराया बढ़ाने का भरोसा दिया था। जबकि वे 40 फीसदी किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

वहीं चुनावी वर्ष में रोजगार सहायकों के बाद पटवारियों ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। अभी उन्होंने वेतनमान बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर अतिरिक्त हल्कों का प्रभार छोड़ बस्ते जमा कराए हैं। वहीं वित्त मंत्री जयंत मलैया के बयान से नाराज रोजगार सहायक सोमवार को उनका पुतला फूंककर मुंडन कराएंगे। हड़ताल के चलते सोमवार से जिले में 300 बसों के पहिए थम जाएंगे। मप्र प्राइवेट बस ऑनर्स कल्याण एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष महेश बर्मन ने बताया सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने बताया डीजल, ऑटो पार्ट्स, आइल, बीमा आदि में महंगाई बढ़ने से नुकसान उठाकर बस संचालन करना पड़ रहा है। किराया बढ़ाने के लिए फरवरी माह में हड़ताल होना थी लेकिन परिवहन विभाग के अफसरों ने 15 मार्च तक किराया बढ़ाने का भरोसा दिया था, जो अब तक अधूरा है। शासन द्वारा 10% किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं। हमें कोई लाभ नहीं होगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर रहे हैं। शहर से रोजाना 100 व जिले में 300 बसों का खरगोन, खंडवा, धार, इंदौर, भोपाल, आेंकारेश्वर, धुलिया आदि रूट पर संचालन होता है।

यात्री किराया बढ़ाने की मांग के लिए आज से थमेंगे बसों के पहिए।

भास्कर संवाददाता | बड़वानी

पटवारी हड़ताल- 1 से 15 जून तक रखेंगे काम बंद

पटवारी संघ के अध्यक्ष कांतिलाल पाटीदार ने बताया जिले में 92 पटवारी कार्यरत हैं। प्रत्येक के पास 2 से 3 हल्कों का अतिरिक्त प्रभार हैं। प्रभार छोड़ने से जिले में 135 हल्कों में काम ठप हो गया है। उन्होंने बताया पदोन्नति, महिला पटवारियों के लिए स्थानांतरण नीति लागू करने व पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित करने की मांग की है। पाटीदार ने बताया 1 से 15 जून तक अवकाश लेकर काम बंद करेंगे।

रोजगार सहायक आंदोलन: कराएंगे मुंडन

वित्त मंत्री जयंत मलैया के बयान के बाद रोजगार सहायकों में आक्रोश बढ़ गया है। मंत्री के रोजगार सहायकों को हटाकर नई भर्ती करने के बयान पर संगठन पदाधिकारियों ने सत्ता परिवर्तन की चेतावनी दी। संगठन के प्रदेश महामंत्री सुमेरसिंह बड़ोले ने बताया सोमवार को मंत्री का पुतला फूंककर मुंडन कराएंगे।

खबरें और भी हैं...