धरगांव | धरगांव से सुलगांव जाने वाले प्राचीन मार्ग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग की जा रही थी। प्रशासन की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को वर्षों 2 वर्षों से परेशानी झेलना पड़ रही थी। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए ग्राम के समाजसेवी जगदीश पाटीदार मंत्री द्वारा सरपंच संरक्षक कमल सिंह पटेल के समक्ष पुलिया निर्माण की मांग रखी गई। सरपंच द्वारा इसी मार्ग पर निवासरत निवासियों द्वारा मप्र शासन की जनभागीदारी योजना के तहत 125000 रुपए की राशि जमा कर पुलिया निर्माण की मांग की गई। जिला प्रशासन द्वारा 5 लाख की लागत से पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी गई। निर्माण की स्वीकृति से ग्रामीणों में हर्ष है। जिला योजना अधिकारी पीएस मालवीय, पुलिया निर्माण इंजीनियर राजेश राठौर, शाखा प्रभारी जाहिद खान, उपसरपंच धर्मेंद्र सिंह पटेल, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश चौहान व अन्य ग्रामीण पुलिया निर्माण कार्य की शुरुआत पर उपस्थित थे।