- Hindi News
- National
- बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने सोख्ता गड्ढा बनाकर पानी बचाव का दिया संदेश
बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने सोख्ता गड्ढा बनाकर पानी बचाव का दिया संदेश
पाटी | मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्रम अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने ग्राम बूंदी में हैंडपंप के पास 5 फीट गहरा सोख्ता गड्ढा बनाकर आसपास की सफाई की। सोख्ता गड्ढा बनाने में 55 छात्र-छात्राओं ने अपना सहयोग दिया। छात्रों द्वारा ग्रामवासियों को सोख्ता गड्ढे की उपयोगिता भी बताई गई। जल संरक्षण के महत्व को समझाकर आसपास सफाई बनाए रखने की समझाइश दी। छात्र भायसिंग, किताबसिंग ने बताया कि इस गड्ढे से पानी का संरक्षण भी होगा और गंदगी भी नहीं होगी। छात्रा सुमित्रा, लल्ली, मैथली ने बताया कि हमें पानी को व्यर्थ न बहाकर इस तरह से सोख्ता गड्ढा बनाकर जल का संरक्षण करना चाहिए। इस दौरान विकासखंड समन्वयक कमल बामनिया, मेंटर अशफाक शेख, मुकेश पाटीदार, सुनील गुप्ता मौजूद रहे।