टाॅपर्स सेलिब्रेशन में विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
बड़वानी | वैष्णवी एमिनेंट स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित होने के बाद टॉपर्स सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने स्कूल में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, उन्हें गोल्ड, सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के डायरेक्टर व प्राचार्य दिनेश शर्मा ने बताया टॉपर्स सेलिब्रेशन में जिन विद्यार्थियों ने पिछले सत्र में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, उन्हें पालकों सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पालकों ने खुशी जाहिर कर संस्था के प्रयास की सराहना की। इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में हौंसला अफजाई होगी और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शशिकांत पाटील, अंतिमा शर्मा सहित स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी व पालक मौजूद थे।