किसानों का सम्मान कर दी योजनाओं की जानकारी
बड़वानी | जिले के गांवों में भाजपा किसान सम्मान यात्रा निकाल रही है। शुक्रवार बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंजराड़ा, ओसाड़ा, बुदी, बोकराटा, उबादगढ, चौकी, आवली, पाटी, वलन, पलवट गांवों में यात्रा पहुंची। पूर्व सांसद मकनसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक प्रेमसिंह पटेल ने किसानों का सम्मान कर योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना में सभी आदिवासियों से पंजीयन कराने का आह्वान किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी भागीरथ कुशवाह, यात्रा प्रभारी मनोज यादव, गोविंद पाटीदार, साइनाबाई पांडू, देवेंद्र मालवीय, ओम भावसार, संतोष पाटीदार, सुरला सोलंकी, जगसिंह सस्ते, परमा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद थे।