चंडीगढ़ | पंजाब सरकार ने डाॅ. बलकार सिंह को विश्व पंजाबी सेंटर सोसायटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला का डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 5 साल के लिए की गई है। उच्च शिक्षा के भाषा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पद से सम्बन्धित सेवा शर्तें गवर्निंग काउंसिल ऑफ विश्व पंजाबी सेंटर द्वारा बाद में निर्धारित की जाएंगी।