पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 मिनट की दूरी में लगा आधा घंटा

10 मिनट की दूरी में लगा आधा घंटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को शहर में ट्रैफिक की अव्यवस्था के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्री काली माता मंदिर में माथा टेकने और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में पंचमी को लेकर नतमस्तक होने पहुंचे श्रद्धालु। ज्यादातर ट्रैफिक माल रोड की ओर डायवर्ट रहा। माल रोड पर धीरे-धीरे बढ़ती ट्रैफिक के कारण शहर वासियों को 10 मिनट का रास्ता आधे घंटे में तय करना पड़ा। ऑटो ड्राइवर्स की मनमर्जी और बस स्टॉप न होने के बावजूद बसों के रुकने से दिक्कत ज्यादा रही।

मॉल रोड पर दोपहर 1 बजे ट्रैफिक अव्यवस्था का दृश्य

सुबह से शाम तक माल रोड पर ऑटो ड्राइवर्स का कब्जा रोजाना की बात है। बस स्टैंड से फव्वारा चौक तक रोड़ पुरी तरह से व्यस्त रहता है। यहां से कई बड़े ऑफिसर गुजरते हैं लेकिन कोई भी ऑटो ड्राइवर्स को तरीके से चलाने का प्लान नहीं बना पाया है। अगर प्रशासन एक पक्की जगह तय करके ऑटो ड्राइवर्स को देदे और वहां से 3-4 ऑटो ही माल रोड पर सवारी उठाने आएं तो इस समस्या का हल किया जा सकता है। एसपी ट्रैफिक अमरजीत सिंह ने कहा कि ऑटो ड्राइवर्स को एक पक्की जगह देने के लिए निगम कमिश्नर पत्र लिख चुके हैं। वह कल मौके का जायजा लेकर इसका हल करेंगे। रेलवे स्टेशन में पक्की पार्किंग बनाने पर विचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...