पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गलत खान पान से कब्ज की दिक्कत: डॉ. बीएल भारद्वाज

गलत खान-पान से कब्ज की दिक्कत: डॉ. बीएल भारद्वाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजकल पेट दर्द होना जैसे आम बीमारी हो गई है, चाहे वो बच्चे हो या बड़े। गलत खान-पान से बहुत बार पेट से संबंधित परेशानियां हो जाती हैं। कब्ज, गैस की दिक्कत, अफारा जैसी कई तरह की मुश्किलें आ जाती हैं। लोग इससे निजात पाने के लिए डाक्टरी सहायता लेते हैं। आपको अगर अकसर इस तरह की समस्या होती हैं। इसके लिए सैर और व्यायाम बेहद जरूरी है। यह बात मेडिकल काॅलेज के पूर्व प्रिंसिपल अाैर मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. बीएल भारद्वाज ने कही। वह पाेलाे ग्राउंड में फ्रेंड्स क्लब के सहयोग से अायाेजित जागरुकता कैंप में विशेष ताैर पर पहुंचे थे। प्राेग्राम काे-अार्डिनेटर प्राे. डाॅ. डीएस भुल्लर मेहमानाें का स्वागत किया। यहां डायरेक्टर स्पोर्ट्स अमृत गिल, डीएसअाे उपकार सिंह विर्क, एपी मंजीत सिंह बराड़, जसपाल सिंह माैजूद रहे। डाॅ. भारद्वाज ने बताया कि पेट दर्द व्यक्ति को कभी भी कुछ देर के लिए या ज्यादा समय के लिए हो सकता है। पेट में दर्द कई अलग-अलग कारणों से होता सकता है। जांच के बाद ही पता लगा सकते हैं।

पाेलाे ग्राउंड में फ्रेंड्स क्लब ने लगाया सेहत जागरुकता कैंप

खबरें और भी हैं...