पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनुष्य अधिकार सुरक्षा दल सभ्याचारक व सम्मान समारोह कराया

मनुष्य अधिकार सुरक्षा दल सभ्याचारक व सम्मान समारोह कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| भाषा विभाग में मनुष्य अधिकार सुरक्षा दल पंजाब की तरफ से दल के राष्ट्रीय प्रधान एडवोकेट हरमोहन सिंह सकराली के जन्म दिवस पर सभ्याचारक और सम्मान समारोह का आयोजन करवाया गया। इसमें दल के राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय अधिकारियों ने विशेष तौर पर शिरकत की। प्रधान एडवोकेट हरमोहन सिंह ने कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग -अलग देशों अंदर धर्मों, नस्लें, मजहब, भाषाओं और जाति तौर पर मानवीय अधिकारों का घान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे भारत देश आज़ाद हुए को 70 साल हो गए हैं, संविधान में मौलिक अधिकारों को लिखा गया है। फिर भी आम नागरिकों को बनता मान सम्मान नहीं दिया जा रहा। जैसे गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों में धार्मिक और जाति के आधार पर भेदभाव किया जा रहा और मानव जबर जुल्म का शिकार होता जा रहा है। अंत में राष्ट्रीय प्रधान को सिरोपा और श्री साहब दे कर सम्मानित किया गया। नरिन्दर गिल, दीक्षा, सिमरनजीत कौर गिल, हुसनप्रीत कौर, मनप्रीत कौर रंधावा, खुशप्रीत कौर, रमनदीप कौर, गगनदीप गलवटी और ओर बहुत सी बच्चों की तरफ से रंगारंग प्रोग्राम पेश किया गया। यहां शीशपाल सिंह, जगदीप सिंह सकराली, गुरमीत कौर नाहर, परमजीत कौर बरनाला, लाजो देवी घनौर, रजिंदर सिंह मोहल, सतवंत सिंह हंस, गुरप्रताप सिंह, सतिंदर सिंह खालसा, मैनेजर गुलजार सिंह, हरनेक सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...