पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए घूस मांगने वाले जेई को भेजा जेल

ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए घूस मांगने वाले जेई को भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रिड राेहड़ जगीर में तैनात पावरकॉम के जेई सुखजिंदर गिर काे विजिलेंस ने शुक्रवार शाम 2 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया। शनिवार को उनको अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि शिकायत गांव पठानमाजरा के रणजीत सिंह ने दी थी। उसने बताया कि खेत में लगा ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से खराब हो गया था। उसने बदलवाने के लिए जेई सुखजिंदर गिर से संपर्क किया था। जेई ने उससे 2 हजार की रिश्वत मांगी। इंस्पेक्टर प्रितपाल ने बताया कि अाराेपी जेई पहले भी ट्रांसफार्मर खराब हाेने पर ठीक करने के लिए 3 हजार रुपए घूस ले चुका है। टीम में एएसअाई पवित्र सिंह, हवलदार कुंदन सिंह, विजय शारदा, अमरजीत सिंह, जगतार सिंह माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...