पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड नंबर 60 में बाजीगर वाली दरगाह में इलाके के लोग स्टोर रूम बना रहे थे। लेकिन दोपहर को निगम के आला अफसर ने पहुंच कर काम रुकवा दिया और स्टोर रूम से सामना जब्त कर लिया। जब इसकी सूचना लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में लोगों ने दरगाह के बाहर प्रदर्शन शुरु कर दिया और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं निगम का कहना है कि सरकारी जगह पर एक्सटेंशन का काम चल रहा था जिसे रुकवाया है। वहीं निगम की इस कार्रवाई के विरोध में पार्षद भी उतर आये उनका कहना था कि वह इस मामले में निगम कमिश्नर से मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे। बाजीगर वाली दरगाह में स्टोर रूम बनाने का काम चल रहा था। तभी अचानक इंस्पेक्टर नैन्सी दुग्गल वहां पर पहुंची और काम रुकवा दिया साथ समान भी जब्त कर लिया। निगम की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया।

खबरें और भी हैं...