पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फैडरेशन अपनी मांगों को लेकर शाहकोट उपचुनावों में झंडा मार्च करेगा। यह फैसला फैडरेशन ने जाेन प्रधान क्रिशन चंद कलवाणू अाैर जनरल सचिव लखविंदर सिंह खानपुर की अध्यक्षता में रखी मीटिंग में लिया। इस मौके पर दर्शन सिंह बेलूमाजरा, दर्शन सिंह रौंगला, बलवीर सिंह मंडाैली, जसबीर सिंह खाेखर, रणजीत सिंह मान, चमकाैर सिंह, प्रकाश सिंह, गुरमीत सिंह, हरी राम निक्का, परमजीत काैर, अमरजीत काैर माैजूद रहे।