थाना अनाज मंडी पुलिस ने बेटे को लेने गए पुलिस मुलाजिम पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल करने की शिकायत पर प|ी सहित उसके एक साथी पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पुलिस मुलाजिम विक्रमजीत सिंह निवासी एकता विहार कॉलोनी ने बताया कि वह बताैर हवलदार एसएसपी ऑफिस रेंज ट्रेनिंग स्कूल में तैनात हैं। जिसका अपनी प|ी के साथ पिछले 5 महीने से अदालत में केस चल रहा है। उन्होंने बताया कि उसके पास एक 16 साल का बेटा है। जो अपनी मां के साथ ओमेक्स सिटी में रह रहा है। वह मेरे पास आता-जाता रहता था। 17 तारीख को बेटे ने मुझे ओमेक्स सिटी उसे लेने के लिए बुलाया था जिसे में लेने पहुंचा तो आरोपी रणदीप सिंह जोकि मेरी प|ी रुपिंदर कौर की मदद करता है। पीछे से गाड़ी में आया और उसके साथ दो अन्य लोग मौजूद थे। जिन्होंने तेजधार हथियारों के साथ मुझ पर हमला कर दिया। जिसके चलते जख्मी हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रणदीप सिंह व पीड़ित की प|ी रूपिंदर कौर के अलावा दो अन्य के खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अनाज मंडी इंचार्ज हैरी बाेपाराए ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए लगातार रेड़ जारी है। लेकिन अाराेपी घर से फरार है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।