पीपीएससी ने कोऑरेटिव साेसाइटी इंस्पेक्टर की परीक्षा के लिए शहर में 47 सेंटर बनाए हैं। जहां 22851 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। साथ ही मेरिटाेरियस स्कूलाें में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम होगा। 3 सेंटर पर 915 स्टूडेंटस परीक्षा देंगे। जेईई एडवांस के लिए शहर में 2 सेंटर बनाए गए हैं। डीईओ कंवल कुमारी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सेंटरों के बाहर पुलिस फाेर्स तैनात रहेगी। मेरिटाेरियस परीक्षा के लिए सरकारी स्कूल त्रिपड़ी, सरकारी गर्ल्स सी. से. स्कूल न्यू पावर हाउस कॉलोनी व सरकारी गर्ल्स स्कूल पुरानी पुलिस लाइन में सेंटर बना है। पीपीएससी के सेंटर सरकारी माॅडल स्कूल, खालसा काॅलेज, सरकारी मल्टीपर्पज, चिल्ड्रन मेमाेरियल स्कूल, थापर पाॅलिटेक्निक काॅलेज, माेदी काॅलेज, सरकारी गर्ल्स काॅलेज, महिंदरा काॅलेज, सरकारी अायुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज, बीएन खालसा स्कूल व पीयू (14 सेंटर) में हैं।