कर्नाटक के राज्यपाल की ओर से भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के दिए आमंत्रण के विरोध में पंजाब यूथ कांग्रेस देहाती के वर्कर्स ने पंजाब इंचार्ज हेमंत ओखले की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की अर्थी फूंककर मोदी हाए-हाए के नारे लगा विरोध जताया। सेक्रेटरी पंजाब माेहित माेहिंदरा ने कहाकि मोदी सरकार सत्ता पाने के चक्कर में सभी नियम कायदे ताक पर रखने तक से गुरेज नहीं कर रही है।
अच्छे दिन लाने का वादे करने वाली मोदी सरकार के नये-नये नियमाें से जनता का दम घुटने लगा है। वाइस प्रेसीडेंट संजीव शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार को अगामी 2019 के चुनावाें में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। धरना-प्रदर्शन से पहले पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज हेमंत ने यूथ मेंबर्स के साथ मासिक बैठक की अाैर 2019 चुनावाें के लिए कमर करने के तैयार रहने के लिए कहा। उन्हाेंने युवाअाें को कांग्रेस द्वारा चलार्इ जारी रहीं जनहितकारी याेजना के प्रति गांव-गांव जाकर लाेगाें को जागरूक करने को कहा।
2019 में भाजपा होगी प्रभावित: वाइस प्रेसीडेंट संजीव शर्मा
भाजपा सरकार का पुतला फूंककर रोष जताते यूथ कांग्रेस के वर्कर्स।
कांग्रेस सरकार बनने पर नाभा में गुरदित सेठ की अगुवाई में मनाई खुशी
नाभा| कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने की खुशी में गुरदित सेठ के नेतृत्व में कांग्रेसी वर्करों ने पुरानी सब्जी मंडी में खुशी जाहिर की। यहां ब्लॉक प्रधान मोनू डल्ला, संजीव सेठ, सीनियर कांग्रेसी अनिल राणा, महंत नरेश, हेमंत बांसल बल्लू, बाबा बचित्र सिंह, तरसेम लाल वर्मा, मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने सुप्रीमकोर्ट का जताया आभार
समाना| कर्नाटक विधानसभा में वोटिंग से पहले भाजपा सीएम येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेसी वर्करों ने खुशी जताई। तहसील रोड पर इकट्ठे होकर सोनिया और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद के नारे लगाए और आभार जताया। यहां प्रदीप शर्मा, शंकर जिंदल, गुरमेल सिंह, जीवन कुमार, यश गर्ग मौजूद रहे।
पटियाला में कांग्रेसियों ने बांटे खुशी के लड्डु
पटियाला| कर्नाटक में येदियुरप्पा और कांग्रेस-जद एस की जीत की सरकार बनने की खुशी में कांग्रेसियों ने लड्डू बांटे। सीनियर डिप्टी मेयर योगिन्दर सिंह योगी ने कहा है कि मोदी की धक्केशाही के खिलाफ कर्नाटक में कांग्रेस की जीत हुई है। सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
कर्नाटक में भाजपा सत्ता से आउट, कांग्रेसी खुश
फतेहगढ़ साहिब| कर्नाटक में मुख्यमंत्री के शक्ति परीक्षण से पहले ही त्यागपत्र देने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई। कांग्रेस प्रदेश सचिव सुभाष सूद व ब्लाक अध्यक्ष शहरी गुलशन राय बॉबी ने कहा कि भाजपा ने कम विधायक होने के बवजूद हर रास्ता अपनाते हुए सत्ता में आने के लिए नाकाम कोशिश की। बहुमत नहीं दिखा तो सीएम ने पहले ही अपना पद छोड़ दिया।