पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लुटेरों ने युवक काे मरा समझ कर सड़क पर छोड़ा आसपास के लोगों ने करवाया अस्पातल में दाखिल

लुटेरों ने युवक काे मरा समझ कर सड़क पर छोड़ा आसपास के लोगों ने करवाया अस्पातल में दाखिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्बन एस्टेट फेस 2 में किराने की दुकान चलाने वाले आशीष बांसल को बीते रविवार रात के समय कार सवार लुटेरों ने मारपीट की और उसे मरा समझकर सड़क पर फेंककर भाग गए। लोगों ने जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़ित के परिवार का आरोप है कि पुलिस प्रशासन 6 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित के पिता पवन कुमार बांसल ने बताया कि बेटा रविवार करीब रात साढ़े 10 बजे दुकान बंद कर स्कूट पर घर आ रहा था। रास्ते में कार सवार चार नौजवानों ने उसे घेर कर बुरी तरह से पीटा और 15 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। बेटे ने बताया कि आरोपी तब तक मारते रहे जब तक वो बेहोश नहीं हो गया और आरोपी उसे मरा हुआ समझा भाग गए। लोगों उसे अस्पताल में दाखिल करवाया और साढ़े 11 बजे सूचना दी। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को शिकायत दे दी है। 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की।

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना अर्बन एस्टेट इंचार्ज हरजिंदर ढिल्लों ने बताया कि वारदात के समय पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया था लेकिन शनिवार काे पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...