पटियाला/पातड़ां| थाना जुलका पुलिस के हवलदार धर्म सिंह ने गांव हाजीपुर निवासी जोगिंदर सिंह, बिंदर सिंह के घर रेड कर चार बोतल शराब, 35 लीटर लाहन और चालू शराब की भट्टी बरामद की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना पातड़ां के हवलदार केवल कृष्ण ने नाकेबंदी दौरान बाईपास रोड के पास आरोपी भगाराम निवासी गांव लालवा की तलाशी ली। उससे 9 बोतल शराब बरामद कर केस किया है।