पटियाला| रिश्वत के मामले में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पूनम बांसल की अदालत में पावरकॉम के सहायक जेई सुखजिंदर गिर सब डिविजन रोहड़ जागीर को पेश किया। अदालत ने उक्त कथित दोषी को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के पास रणजीत सिंह निवासी गांव पठानमाजरा ने आरोपी की ओर से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी।