पटियाला| टीचर्स व स्टूडेंट्स के माता-पिता के मध्य चलने वाली श्रृंखला को सुचारु रूप से चलाने और बच्चों में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल में सेमिनार कराया गया। 8वीं के बच्चाें के माता-पिता ने बच्चों की पढ़ाई और पालन पोषण में आ रही परेशानियों को काउंसलर आकांक्षा गर्ग और कोआर्डिनेटर किरणदीप बावा के सामने रख। किरण दीप ने बच्चों और अभिभावकों के मधुर संबंधों को बनाए रखने पर जोर दिया। प्रिंसिपल विवेक तिवारी ने पेरेंट्स का धन्यवाद किया।