पंजाब के 22 हजार डिपाे हाेल्डर के लिए अच्छी खबर है। पंजाब और केंद्र सरकार द्वारा डिपाे हाेल्डर्स काे प्रति क्विंटल दिए जाने वाले राशन पर 25 रुपए कमीशन की राशि बढ़ाकर 50 रुपए कर दी गई है। इसकाे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले काे लागू करने के लिए खुराक अाैर सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण अाशु ने एेलान किया है। सरकार के इस फैसले का पंजाब राशन डिपाे हाेल्डर एसाेसिएशन ने स्वागत किया है। एसाेसिएशन के स्टेट प्रेजिडेंट जनक राज गर्ग ने कहा कि उक्त मांग दाे साल से लटकी थी, जिसे कांग्रेस सरकार ने पूरा करके राहत दी है।
43 कराेड़ रुपए हाेंगे जारी : सिविल सप्लाई विभाग द्वारा 25 रुपए क्विंटल डिपाे हाेल्डर काे कमीशन दी जाती है, पर यह कमीशन काफी ज्यादा डिपाे हाेल्डर्स काे दाे सालाें का कमीशन मिलेगा। सरकार ने कर्इ सालाें से लटकी अा रही डिपाे हाेल्डर्स की मांग काे पूरा कर दिया है। जिस के तहत जल्द ही 43 कराेड़ रुपए जारी किए जाएंगे। दाेगुना कमीशन देने का फैसला अप्रैल 2016 से ही लागू हाेगा। इसके तहत डिपाे हाेल्डर्स काे पिछले दाे सालाें का बकाया भी दिया जाएगा।